Navratri Kab Hai 2020: 17 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि, जानिए घटस्थापना मुहूर्त


 Navratri Kab Hai 2020: मलमास लगने की वजह से इस वर्ष शारदीय नवरात्रि  एक माह की देरी से प्रारम्भ होगी। नवरात्रि का आरम्भ हर वर्ष  पितृपक्ष के समाप्ति के बाद अगले दिन से हो जाता है। पर अबकी बार अधिक मास होने की वजह से पितृपक्ष के समाप्ति के बाद  नवरात्रि का आरम्भ नहीं हो सकेगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि का  अत्यधिक महत्व हैं। अबकी बार  नवरात्रि  17 अक्टूबर  से प्रारम्भ होगी। 

नवरात्रि के इस पावन पर्व पर माँ दुर्गा  के नो रूपों-

शैलपुत्री

ब्रह्मचारिणी

चन्द्रघंटा

कूष्माण्डा

स्कंदमाता

कात्यायनी

कालरात्रि

महागौरी

सिद्धिदात्री

की पूजा-अर्चना की जाती है। माँ दुर्गा के नो रूपों को नवदुर्गा के नाम से भी जाना जाता है।  नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि प्रारम्भ हो जाती है। नवरात्रि के दिनों में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। कई जगह पर पांडाल लगाया जाता है।  नवरात्रि के दिनों में गरबा नृत्य किया जाता है। नवरात्रा का यह पर्व बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाता है। 

 Navratri Kab Hai 2020: देवीभागवत पुराण के मुताबिक नवरात्रि के  वक्त माँ दुर्गा का भविष्य में होने वालेआगमन को घटनाओं के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। प्रत्येक वर्ष नवरात्रि में माँ दुर्गा का अलग-अलग वाहनों पर आगमन  होता है। नवरात्रि के दिनों में माँ दुर्गा लग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं। और इन सबका  अलग-अलग महत्व  है। 

जैसे- 

 नवरात्रि का आरंभ यदि सोमवार या रविवार के दिन है तो माँ दुर्गा का आगमन  हाथी पर होगा। 

शनिवार  व मंगलवार   को नवरात्रि का प्रारम्भ है तो माँ दुर्गा  घोड़े पर सवार होकर आती हैं।

गुरुवार या शुक्रवार के दिन नवरात्रि का आरम्भ होने पर माता  डोली  में सवार होकर आती है। 

बुधवार के दिन नवरात्रि शुरू होने पर माता का आगमन नाव की सवारी पर होता है। 

 कब से है नवरात्रि

 Navratri Kab Hai 2020: इस साल नवरात्रि का आरम्भ एक माह की देर से हो रहा है। नवरात्रि का आरम्भ 17 अक्टूबर को शनिवार से होगा। नवरात्रि का प्रथम दिन माँ दुर्गा घोड़े  पर सवार होकर धरती पर आएगी। देवी भागवत पुराण के  मुताबिक़ जब माता  घोड़े  पर सवार होकर आती है तब पड़ोसी से युद्ध, घर में झगड़ा, आंधी-तूफान जैसी परिस्तिथिया उत्पन होने की संभावना रहती है।  नवरात्रि   17 अक्टूबर  से प्रारम्भ होगी। 

 नवरात्रि में घटस्थापना का  मुहूर्त

Navratri Kab Hai 2020: घटस्थापना का  मुहूर्त आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन प्रात:काल 06:27 बजे से 10:13 बजे तक एवं अभिजित मुहूर्त घटस्थापना के लिए  प्रात:काल 11:44 बजे से 12:29 बजे तक | नवरात्रि में  मां दुर्गा के नौ रूपों को पूजा जाता है। नवरात्रि के दिनो में  मां दुर्गा के नौ रूपों को पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के नो दिनों में माँ दुर्गा के  नौ रूपों को अलग-अलग दिन पूजा जाता है।

माँ दुर्गा के  नौ रूप -

नवरात्रि के पहले दिन-  मां शैलपुत्री

नवरात्रि के दूसरे दिन-  मां ब्रह्मचारिणी

नवरात्रि के तीसरे दिन-  मां चंद्रघंटा

नवरात्रि के चौथे दिन- मां कुष्मांडा

नवरात्रि के पांचवे दिन- मां स्कंदमाता

नवरात्रि के छठे दिन-  मां कात्यायनी

नवरात्रि के सातवे दिन- मां कालरात्रि

नवरात्रि के आठवें दिन- मां महागौरी 

नवरात्रि के नौ वे दिन- मां सिद्धिदात्री की आराधना की  जाती है 

Navratri Kab Hai 2020: आपको बता दे की हर वर्ष नवरात्रि का पर्व पूरे साल में 4 बार  आता है। जिसमे चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि व  दो गुप्त नवरात्रि होती है। नवरात्रि के दिनों में व्रत रखने का  महत्व है। नवरात्रि के दिनों में कन्याओ को भोजन करने से पुण्य प्राप्त होता है। नवरात्रि में माता की आराधना से आशीर्वाद प्राप्त होता है व मनोकामनाएं पूर्ण होती है।  24 अक्टूबर को  राम नवमी  मनाई जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments